Advertisement
sunlight news

कोलकाता में भारी बारिश के आसार

कोलकाता
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दबाव के कारण कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मालदा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में आगामी 24 घंटे तक भारी बारिश होगी।
सोमवार सुबह तक बज्रपात के साथ बारिश होती रहेगी। इसके अलावा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भी रविवार तक भारी बारिश की आशंका है। यहां लैंडस्लाइडिंग लगातार हो रही है इसलिए लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल के कई जिलों का संपर्क टूट गया है। 
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शनिवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है जिसकी वजह से लोगों को न केवल गर्मी से राहत मिली है बल्कि मौसम भी थोड़ा बहुत सर्द हो रहा है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari