Advertisement
breaking news

Kolkata – सेंट्रल एवेन्यू, दमदम के बाद फिर शहर में लूट की घटना

कोलकाता

Kolkata – शहर में एक के बाद एक लूट की घटना सामने आ रही है। सेंट्रल एवेन्यू, दमदम के बाद अब टॉलीगंज में भी लूटपाट की घटना घटी है।

Advertisement

Kolkata

घटना मोर एवेन्यू इलाके में दासानी स्टूडियो के बगल वाले फ्लैट में हुई। शाम को लुटेरों का एक गिरोह आया सोना, आभूषण और पैसे लूट ले गए।

इस बार भी निशाना बनी अकेली महिला। महिला के पति हमेशा की तरह काम पर गए थे। महिला कुछ निजी काम निपटाने के लिए बाहर गई थी।

शाम को फ्लैट पर वापस लौटने के दौरान उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, पीछे से दो हमलावर आए और उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह ज़मीन पर गिर गई।

इसके बाद लुटेरों ने महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और पूरे घर में लूटपाट की। जाते समय लुटेरों ने महिला के चेहरे पर कपड़ा डाल दिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे उसी अवस्था में छोड़ दिया।

करीब एक घंटे बाद, महिला के पति रात को वापस लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला है। घर में सब कुछ बिखरा हुआ है और उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी है।

उन्होंने पत्नी के हाथ पैर खोले और पूरी कहानी सुनी। घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय रीजेंट पार्क क्षेत्र में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर बदमाश कैसे इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं, जहां पूरा फ्लैट सीसीटीवी सुरक्षा घेरे में है?

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari