Advertisement
sunlight news

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के 50 कर्मियों को किया गया क्वॉरेंटाइन

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में सोमवार दो लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद यहां के डॉक्टरों और नर्सों समेत 50 कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद रविवार देर रात एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसूति विभाग को बंद कर दिया गया।

Advertisement

इसके अलावा अस्पताल के एक कर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने 50 ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया है जो इनके संपर्क में आए थे। इनमें कई डॉक्टर, नर्स और अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी हैं जिन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

बताया गया है कि जिस प्रसूति विभाग में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था वहां 12 और लोग भर्ती थे। उन सभी महिलाओं के भी खून के नमूने जांचे जाएंगे। सभी 50 लोग जिन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है उनके नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार शाम तक सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है।

अस्पताल के प्रसूति विभाग को बंद करने के साथ-साथ मेडिसिन वार्ड को भी सील करने का निर्णय लिया गया है। इसे सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार अपराह्न आपातकालीन बैठक की थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari