Advertisement
kolkata metro

Kolkata Metro – सुबह और शाम की भीड़ को देखते हुए मेट्रो चलाएगा 14….

कोलकाता

Kolkata Metro -कोलकाता मेट्रो ने भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम को अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला किया है।

Advertisement

Kolkata Metro

सोमवार (13 जनवरी) से अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चालू हो जाएंगी। कोलकाता मेट्रो ने घोषणा की है कि अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक संचालित की जाएंगी।

ये अतिरिक्त मेट्रो कवि सुभाष से दमदम तक चलाई जाएगी। अप और डाउन लाइन पर 14 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। परिणामस्वरूप, सुबह और शाम में दमदम और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच मेट्रो हर 6 मिनट पर चलेगी।

पिछले मेट्रो समय और रात्रि विशेष मेट्रो समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। फिलहाल ये अतरिक्त मेट्रो ट्रायल बेस पर चलाई जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari