Advertisement
kolkata metro suicide

Kolkata Metro – भाईदूज पर कम चलेगी मेट्रो, विशेष परिसेवा…

कोलकाता

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो त्योहारों के समय में विशेष दिनों पर यात्रियों को अच्छी सेवा प्रदान करने की पहल कर रहा है।

Advertisement

Kolkata Metro

आज भाईदूज के दिन, भाइयों को अपनी बहनों के घर पहुँचने में या बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो ने पूरे दिन सेवा जारी रखने की घोषणा की है।

आज सुबह से ही ब्लू और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाएँ उपलब्ध होंगी। येलो, ऑरेंज और पर्पल लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो ट्रेनों के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

ब्लू लाइन पर आज कुल 182 ट्रेनें (91 अप और 91 डाउन) चलाई जाएंगी। अन्य दिनों में 272 ट्रेनें चलती हैं।

पहली ट्रेन सुबह 6:50 बजे नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम के लिए रवाना होगी। आखिरी ट्रेन रात 9:28 बजे दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए रवाना होगी। शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ग्रीन लाइन पर 226 की जगह 144 ट्रेनें चलाई जाएंगी। साल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए सुबह 6:32 बजे ट्रेन रवाना होगी जो सामान्य दिनों से सात मिनट पहले है।

आखिरी ट्रेन हावड़ा मैदान से रात 9:45 बजे और साल्टलेक सेक्टर से सेक्टर 5 के लिए रात 9:47 बजे रवाना होगी।

मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दिन यात्रियों की अपेक्षाकृत कम संख्या के कारण सेवाओं की संख्या अस्थायी रूप से कम कर दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari