Advertisement
kolkata metro suicide

Kolkata Metro – क्रिसमस पर मेट्रो की स्पेशल सर्विस, जानें किस लाइन पर…

कोलकाता

Kolkata Metro – क्रिसमस पर कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्विस देर रात तक उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

Advertisement

Kolkata Metro

क्रिसमस पर ब्लू लाइन यानी दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम और ग्रीन लाइन यानी हावड़ा मैदान से सेक्टर फाइव तक देर रात तक मेट्रो चलाने का फैसला किया गया है।

कोलकाता मेट्रो के नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्रिसमस पर ब्लू लाइन पर हर 7 मिनट में सर्विस उपलब्ध रहेंगी।

ब्लू लाइन पर सुबह की पहली मेट्रो, यानी दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के समय में कोई खास बदलाव नहीं है। डाउन में पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे रवाना होगी।

दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.23 बजे रवाना होगी। शहीद खुदीराम से आखिरी मेट्रो रात 10.30 बजे रवाना होगी।

साल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:39 बजे चलेगी। वहीं हावड़ा मैदान से दिन की पहली मेट्रो सुबह 6:45 बजे मिलेगी।

दिन की आखिरी मेट्रो दोनों टर्मिनल स्टेशनों से रात 9:55 बजे मिलेगी। हालांकि, हावड़ा मैदान से सेंट्रल पार्क के लिए आखिरी मेट्रो रात 10:13 बजे के बजाय रात 10:20 बजे मिलेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari