Advertisement
howrah esplanade metro timings

kolkata Metro – 2 दिन मेट्रो यात्रियों को होगी परेशानी, ग्रीन लाइन पर नही चलेगी मेट्रो

कोलकाता

Kolkata Metro – मेट्रो यात्रियों को फिर से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ईस्ट वेस्ट मेट्रो पर सेवा बन्द रहेगी।

Advertisement

kolkata Metro

सेक्टर पांच से सियालदह और एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक ईस्ट वेस्ट मेट्रो सेवाएं आज शाम 7:05 बजे से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार, इन ढाई दिनों में सभी सिग्नलिंग प्रक्रियाओं का ऑडिट किया जाएगा, ताकि सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक मेट्रो सेवा पूरी तरह से कनेक्ट हो सके और सेवा शीघ्र शुरू की जा सके।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार बउबाजार क्षेत्र की विस्तृत जांच ढाई दिन तक की जाएगी। और इसी कारण से यह सेवा बंद कर दी जाएगी।

एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान मार्ग पर आखिरी मेट्रो आज शाम 7 बजे रवाना होगी। सियालदह स्टेशन से सेक्टर पांच रूट पर आखिरी मेट्रो शाम 7:03 बजे रवाना होगी।

साल्टलेक सेक्टर पांच से सियालदह स्टेशन के लिए आखिरी मेट्रो शाम 7:05 बजे रवाना होने की संभावना है। एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान रूट पर पहली मेट्रो सोमवार सुबह 8 बजे रवाना होने की संभावना है।

kolkata Metro – सियालदह स्टेशन से सेक्टर पांच रूट पर पहली मेट्रो ट्रेन सुबह 8:15 बजे रवाना होने की संभावना है। साल्ट लेक सेक्टर 5-सियालदह मार्ग पर पहली मेट्रो ट्रेन सुबह 8:05 बजे रवाना हो सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari