Advertisement
howrah esplanade metro timings

Kolkata Metro – 15 दिसंबर से ग्रीन लाइन मेट्रो की सेवाओं में बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

कोलकाता

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर V) पर 15 दिसंबर से सेवाओं में वृद्धि की जा रही है।

Advertisement

Kolkata Metro

इसके साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो परिचालन के समय को भी बढ़ाया जा रहा है। मेट्रो प्राधिकरण ने इसकी घोषणा की।

बताया गया है कि पहली मेट्रो सर्विस: सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान की ओर सुबह 6:39 बजे चलेगी।

दूसरी तरफ, हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर 5 के लिए मेट्रो तय समय से 15 मिनट पहले सुबह 6:30 बजे चलेगी।

आखिरी सर्विस: सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान की ओर जाने वाली मेट्रो रात 9:47 बजे के बजाय रात 9:55 बजे चलेगी।

हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर 5 के लिए मेट्रो रात 9:45 बजे के बजाय रात 9:55 बजे चलेगी। हावड़ा मैदान से सेंट्रल पार्क के लिए मेट्रो रात 10:05 बजे चलेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari