Advertisement
kolkata metro

Kolkata Metro – जनवरी में चारों रविवार को मेट्रो की स्पेशल सर्विस, इस लाइन पर…

कोलकाता

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो ने जनवरी महीने में रविवार को स्पेशल मेट्रो सर्विस देने की घोषणा की है।

Advertisement

Kolkata Metro

4 जनवरी, 11 जनवरी, 18 जनवरी और 25 जनवरी को रविवार को ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन दोनों पर एक्स्ट्रा मेट्रो सर्विस दी जाएंगी।

ब्लू लाइन पर सर्विस – चारों रविवार को 130 मेट्रो सर्विस की बजाय 160 (80 अप – 80 डाउन) मेट्रो चलेंगी।

पहली मेट्रो में कोई बदलाव नही किया गया है। दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम, शहीद खुदीराम से और नोआपारा से शहीद खुदीराम मेट्रो सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

आखिरी मेट्रो – दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:33 बजे। शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो 9:30 की जगह रात 9:33 बजे।

Kolkata Metro – शहीद खुदीराम से दमदम के लिए आखिरी मेट्रो रात को 9:43 की जगह 9:44 बजे छूटेगी।

ग्रीन लाइन पर सर्विस: रविवार को ग्रीन लाइन पर 108 मेट्रो चलती हैं। इस महीने चारों रविवार को 124 मेट्रो चलेंगी।

सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए पहली मेट्रो सुबह 9:02 AM बजे, हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर 5 के लिए पहली मेट्रो सुबह 9:00 AM बजे, सिटी सेंटर से हावड़ा मैदान के लिए मेट्रो सुबह 9:00 AM बजे

आखिरी मेट्रो: सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:55 PM बजे, हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर 5 के लिए आखिरी मेट्रो रात 9:55 PM बजे, हावड़ा मैदान से सेंट्रल पार्क के लिए आखिरी मेट्रो रात 10:05 PM बजे।

मेट्रो की फ्रीक्वेंसी: ब्लू लाइन पर इन चार रविवार को दोपहर 3:20 PM से शाम 7:20 PM तक 10 मिनट के बजाय हर 8 मिनट में मेट्रो मिलेगी।

ग्रीन लाइन पर इन चार रविवार को शाम 4:02 PM से रात 8:30 PM तक 15 मिनट के बजाय हर 10 मिनट में मेट्रो मिलेगी।

येलो लाइन पर इन रविवार को पहले जैसी ही सर्विस होंगी। ऑरेंज लाइन और पर्पल लाइन पर सेवाएं पहले की तरह रविवार को बंद रहेंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari