Advertisement
breaking news

Kolkata Metro – Orange Line पर मेट्रो के फेरे और समय मे बढ़ोतरी

कोलकाता

Kolkata Metro – Orange Line पर कवि सुभाष से हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन तक मेट्रो सेवा में बड़े बदलाव हो रहे हैं। यहां सेवा बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Advertisement

Kolkata Metro – Orange Line

इतना ही नहीं पहली और आखिरी मेट्रो के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। अब से इस लाइन पर हफ्ते में पांच दिन नहीं बल्कि छह दिन सर्विस दी जाएगी।

मेट्रो रेल के मुताबिक, पहले मेट्रो ‘ऑरेंज’ लाइन 48 बार अप-डाउन करती थी। लेकिन 5 अगस्त से यह संख्या बढ़ाकर 74 की जाएगी।

कवि सुभाष से हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन तक मेट्रो सेवा का शेड्यूल भी बदल गया है। अब तक दोनों तरफ से पहली मेट्रो सुबह 9 बजे के बजाय 8 बजे रवाना होगी। हालांकि यह दोनों बदलाव 5 अगस्त से होंगे।

मेट्रो अधिकारी ने बताया कि ऑरेंज लाइन पर लंबे समय से सेवा बढ़ाने की मांग की जा रही है। उस लाइन पर कई अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान हैं। ऐसे में रोजाना कई लोग आवागमन करते हैं। हम इन सबको ध्यान में रखते हुए सेवा बढ़ा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari