Advertisement
kolkata metro suicide

Kolkata Metro – सुबह सुबह मेट्रो सेवा प्रभावित

कोलकाता

Kolkata Metro – मंगलवार सुबह कोलकाता मेट्रो में सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

Kolkata Metro

सुबह सुबह ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएँ बाधित रहीं। सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम के बीच मेट्रो सेवाएँ प्रभावित हुईं।

इसके चलते, सुबह 6:00 बजे से 6:30 बजे तक शहीद खुदीराम और गिरीश पार्क स्टेशनों के बीच आंशिक सेवाएँ चलाई गईं।

हालाँकि, कोलकाता मेट्रो की ओर से एक बयान में पुष्टि की गई कि सुबह 6:30 बजे के बाद सेवाएँ सामान्य हो गईं।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह नियमित जाँच के दौरान नोआपाड़ा और बाराानगर स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग की समस्या का पता चला, जिसके कारण आंशिक सेवा चलानी पड़ी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari