Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो में रविवार की सुबह एक पैसेंजर मेट्रो लाइन पर कूद गया। यह घटना रवींद्र सरोवर स्टेशन पर सुबह 10.45 बजे हुई।
Kolkata Metro
घटना के बाद मेट्रो सेवा तुरंत रोक दी गई। पैसेंजर को किसी तरह बचा लिया गया और मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।
कोलकाता मेट्रो के सूत्रों के मुताबिक, शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो लाइन पर पैसेंजर ने मेट्रो के सामने छलांग लगाई।
ड्राइवर ने सुझबुझ दिखाते हुए तुरंत मेट्रो रोक दी। मेट्रो लाइन पर पावर सर्विस रोक दी गई। फिलहाल ब्लू लाइन में अप लाइन पर मैदान से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है।
