Advertisement
kolkata metro

Kolkata Metro – कालीघाट में मेट्रो के सामने व्यक्ति ने लगाई छलांग, कई देर तक प्रभावित रही सेवा

कोलकाता

Kolkata Metro – शनिवार सुबह कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

Advertisement

Kolkata Metro

जिसके बाद ट्रैक की बिजली सप्लाई बंद करके उसे बचाने की कोशिश की गई, जिससे सुबह-सुबह मेट्रो सेवा प्रभावित हुई।

सुबह करीब 7:50 बजे पूरी सेवा बहाल हो गई। मेट्रो अधिकारियों ने अलग-अलग स्टेशनों पर घोषणा की कि कालीघाट पर आत्महत्या के प्रयास के कारण सेवा प्रभावित हुई है।

मैदान और दक्षिणेश्वर के बीच, और टॉलीगंज और शहीद खुदीराम के बीच ‘अप’ और ‘डाउन’ दोनों लाइनों पर सीमित रूटों पर मेट्रो सेवा जारी रही।

हालांकि, रवींद्र सदन और रवींद्र सरोवर के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई थी। अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य करने के लिए तेज़ी से काम किया और जल्द ही पूरे रूट पर मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari