Advertisement
kolkata metro

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो में फिर आत्महत्या का प्रयास

कोलकाता

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो में फिर आत्महत्या का प्रयास किया गया है। पता चला है कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ने नेताजी मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड की कोशिश की।

Advertisement

Kolkata Metro

इस वजह से ब्लू लाइन मेट्रो सर्विस काफी समय बंद रही। कुछ समय सिर्फ दक्षिणेश्वर से मैदान स्टेशन तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर मेट्रो चल रही थी।

शहीद खुदीराम से रवींद्र सदन तक मेट्रो सर्विस पूरी तरह बंद रही। पता चला है कि गुरुवार दोपहर 3:10 बजे नेताजी स्टेशन पर अप लाइन पर चलती मेट्रो के सामने व्यक्ति कूद गया।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने सर्विस रोक दी। डेढ़ घंटे बाद मेट्रो सर्विस नॉर्मल हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari