Advertisement
kolkata metro suicide

Kolkata Metro – मेट्रो में यात्री ने लगाई छलांग, सेवा प्रभावित

कोलकाता

Kolkata Metro – शुक्रवार शाम को कोलकाता मेट्रो में यात्री ने छलांग लगा दी जिससे कई देर तक सेवा प्रभावित रही।

Advertisement

Kolkata Metro

घटना ब्लू लाइन मेट्रो की है जहां रात करीब 8 बजे यात्री के कूदने से पीक आवर्स के दौरान सेवा प्रभावित हुई।

रवींद्र सरोवर स्टेशन पर इस आत्महत्या की कोशिश से काफी अफरातफरी मच गई। लाइन के एक बड़े हिस्से में मेट्रो सेवा रुक गई।

मैदान और शहीद खुदीराम स्टेशनों के बीच सर्विस रोक दी गई और ट्रेनें सिर्फ दक्षिणेश्वर और मैदान के बीच दोनों दिशाओं में चल रही थीं।

रात 9 बजे के बाद ब्लू लाइन पर पूरी सर्विस फिर से शुरू हुई। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक यात्री महिला है जिसकी उम्र 30-40 साल है।

बिजली तुरंत काटने और समय से बचाने की वजह से वह गंभीर चोट से बच गई। हालांकि, उसके इस बड़े कदम के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari