कोलकाता। कोरोना मरीजों को ध्यान में रख कर कोलकाता के एक गैर सरकारी अस्पताल में प्लाज्मा बैंक तैयार किया गया है। मेडिका हास्पीटल में बनाये गये इस बैंक में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्लाज्मा एकत्रित कर रखा जाएगा। सबसे पहले इस प्लाज्मा का इस्तेमाल इसी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों पर होगा। अगर परिणाम बेहतर रहे तो महानगर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कोरोना से पीड़ित अन्य मरीजों पर भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
मेडिका अस्पताल के चेयरमैन आलोक राय ने कहा कि प्लाज्मा बैंक से ना केवल मेडिका अस्पताल बल्कि कोलकाता के अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों को लाभ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्लाजमा थेरेपी के जरिए कोरोना रोगियों को ठीक किया जा सकेगा। इसके पहले राजधानी दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए मरीजों को स्वस्थ किया गया है।
