Advertisement
sunlight news

कोलकाता में भारी बारिश के आसार

कोलकाता
कोलकाता। कोलकाता समेत पूरे राज्य में 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश के आसार हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार सुबह जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। 
बताया गया है कि रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही मानसून के कारण बने निम्न दबाव की वजह से कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को बारिश होती रहेगी। उत्तर बंगाल के जिलों में भी लगातार बारिश होगी जलपाईगुड़ी सिलीगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार के जिले में भी बारिश का परिमाण बढ़ेगा। विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसलिए लोग सावधान रहें। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari