Advertisement
sunlight news

कोलकाता में बाइकर्स के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, 1612 का कटा चालान

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता की सड़कों पर रात के समय नशे में धुत होकर अबाध‌ तरीके से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार रात महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस में 1612 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सब का चालान काटा गया है।

Advertisement

शनिवार सुबह पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 163 बाइक का दस्तावेज पुख्ता नहीं होने की वजह से जब्त किया गया। जबकि नशे में धुत होकर अथवा अन्य गैर कानूनी तरीके से बाइक चलाने वाले 89 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से जिन 1612 लोगों का चालान काटा है उसमें से 870 लोग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। पुलिस की ओर से बताया गया है कि महानगर की सड़कों पर यह अभियान फिलहाल लगातार जारी रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि जून महीने के मध्य में महानगर की सड़क पर पूर्व मिस इंडिया असोसी सेनगुप्ता से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की थी। उसके बाद रात के समय सड़क सुरक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने एक निर्देशिका जारी की थी जिसमें महानगर की सड़कों पर रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके दो दिन पहले ही अभिनेता जीतू कमल के साथ कोलकाता की सड़क पर मारपीट की घटना घटी। इसे लेकर एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद शुक्रवार रात भर तलाशी अभियान चलाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari