Advertisement
sunlight news

कोलकाता पुलिस के एक और कर्मचारी की कोरोना से मौत

कोलकाता

कोलकाता।  कोरोना वायरस की वजह से कोलकाता पुलिस के एक और कर्मचारी की मौत  हुई है। मृतक की  पहचान प्रदीप मंडल के तौर पर हुई है। वह कोलकाता पुलिस में ड्राइवर के तौर पर तैनात थे।

Advertisement

 

रविवार को अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। कोलकाता पुलिस की ओर से फेसबुक पर आधिकारिक तौर पर इस बारे में जानकारी दी गई है। वहां लिखा है, “प्रदीप मंडल कोलकाता पुलिस में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत थे। कोरोना कि खिलाफ लड़ाई में बिल्कुल अग्रिम पंक्ति में खड़े थे।

 

हाल ही में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज उनकी जान चली गई है। मारे गए कर्मचारी के परिवार के साथ कोलकाता पुलिस मजबूती से खड़ी है।”  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari