Advertisement
breaking news

भाजपा नेता राकेश सिंह के घर बड़ी संख्या में पुलिस बल

कोलकाता

कोलकाता। भाजपा नेता राकेश सिंह के घर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। पामेला गोस्वामी के कोकीन मामले में राकेश सिंह का नाम लिए जाने के बाद उन्हें समन दिया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें दिल्ली जाना है और वे आज नही आ पाएंगे।

Advertisement

इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर के बाहर पहुंच गई है। राकेश सिंह के बेटे ने बताया कि वे पुलिस से जानना चाहते है कि वे घर मे क्यों जाना चाहते हैं पर पुलिस द्वारा उन्हें सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि अगर वे पुलिस को रोकते है तो उनपर पुलिस को रोकने का मामला होगा जबकि उनके कहना है कि आप हमें कागज दिखाइए की आप क्यों जाना चाहते है या फिर आप गेट तोड़कर अंदर जा सकते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari