Kolkata Port – भाजपा ने राकेश सिंह को बनाया कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार

बंगाल

Kolkata Port – भाजपा ने राकेश सिंह को कोलकाता पोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Kolkata Port

राकेश सिंह को बीते कल ही कलकत्ता हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी। तबसे ही उनकी उम्मीदवारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

उम्मीदवारी की घोषणा होते ही राकेश सिंह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बुधवार सुबह से ही उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

कोलकाता पोर्ट में उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के फिरहाद हकीम से होना है। पिछले चुनाव में तृणमूल ने करीब 68 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।

Share from here