breaking news

Kolkata – माता पिता की अनुपस्थिति में नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

कोलकाता

Kolkata – पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना खास कोलकाता में घटी है। आरोप पड़ोसी पर लगा है

Advertisement

Kolkata

कथित तौर पर, व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में अपने घर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

आरोपी काफी समय से ऐसा कर रहा था। उसे मंगलवार को शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पता चला है कि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों शेक्सपियर सरणी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि काफी समय से आरोपी नाबालिग लड़की को कई मौकों पर अपने घर बुला रहा था।

खासकर जब नाबालिग के माता-पिता घर पर नहीं होते थे। वह खाली घर का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करता था।

Kolkata – पीड़िता के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी को धमकाया जा रहा था। लड़की के असामान्य व्यवहार के कारण नाबालिग के माता-पिता को मामले की जानकारी हुई।

उन्होंने मंगलवार को शेक्सपियर सरणी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत मिलने के बाद शेक्सपियर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को बैंकशाल कोर्ट स्थित विशेष पोक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेक्सपियर सरणी थाना पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लेना चाहती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari