Advertisement
Kolkata Temperature

Kolkata Temperature – 40 डिग्री से अधिक हो सकता है कोलकाता का तापमान

कोलकाता

Kolkata Temperature – भीषण गर्मी से कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के लोगों को फ़िलहाल राहत मिलती नही दिख रही है।

Advertisement

Kolkata Temperature

अभी भीषण गर्मी, लू जैसी स्थिति, उमस जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम कार्यालय ने आठ जिलों पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों को आशंका है कि शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो सकता है।

गुरुवार को कोलकाता के साल्टलेक में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। गुरुवार को वहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

गुरुवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज शुक्रवार को शहर में तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। पूरे दिन आसमान साफ ​​रहेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari