breaking news

Kolkata – चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे कार सवार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata – हाजरा रोड पर अचानक बड़ा पेड़ चलती दो गाड़ियों पर गिर गया। दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों में सवार पांच लोग बाल-बाल बचे।

Kolkata – Tree fell on the car, passengers narrowly escaped

इस दुर्घटना के कारण इलाके में काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बताया जा रहा है कि हाजरा में व्यस्त सड़क पर अचानक एक के बाद एक पेड़ गिर गए। इसी कारण दुर्घटना घटी।

खबर मिलते ही कालीघाट पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पेड़ों को काटकर दोनों कारों में सवार पांच यात्रियों को बचाया गया।

स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि सड़क किनारे लगे पेड़ लंबे समय से खतरनाक स्थिति में थे। इन्हें काटने के लिए नगर निगम द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। इसी कारण यह दुर्घटना घटी।

अगर पेड़ किसी पैदल यात्री पर गिरते तो बड़ा खतरा हो सकता था। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद कोलकाता के मेयर पार्षद असीम कुमार बोस स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा, पेड़ चाहे कितना भी पुराना हो, नगरपालिका उसे नहीं काट सकती। बड़े पेड़ों की शाखाओं को काटा जा सकता है।

Share from here