Kolkata Weather – शहरवासियों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ। कोलकाता में हुई बारिश से पूरा शहर भीग गया।
Kolkata Weather
शहर के अलग-अलग हिस्सों में ज़ोरदार हवाओं के साथ बारिश हुई है। जिसके बाद भीषण गर्मी से शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजे के करीब कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्वी मेदिनीपुर में तूफ़ान और बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान जताया था, जिसके मद्देनज़र एक ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया था।
पूर्वानुमान के बिल्कुल अनुरूप, अब कोलकाता में तूफ़ान और बारिश शुरू हो गई है। कोलकाता के अलावा नदिया, हावड़ा और हुगली सहित आस पास के कई ज़िलों में भी बारिश हुई है।
उम्मीद की जा रही है कि यह बारिश, उमस भरी गर्मी से बहुत ज़रूरी राहत दिलाएगी।
