कोलकाता। माझेरहाट फ्लाईओवर का उद्घाटन एक दिन बाद ही तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों होना है। उसके पहले मुख्यमंत्री ने इसका नाम बदला है।
मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि माझेरहाट ब्रिज का नया नाम “जय हिंद ब्रिज” होगा। उन्होंने कहा कि इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस ब्रिज का नामकरण जय हिंद ब्रिज किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जब भी इस ब्रिज का नाम लें तो जय हिंद शब्द का उच्चारण हो। यही सोचकर इसका नाम बदल रहे हैं।
Share from here
