Advertisement
sunlight news

कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोरोना से मौत

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता में पुलिस के एक और अधिकारी की मौत कोरोना की वजह से हुई है। मृतक तुषार कांति कुले हरिदेवपुर थाने में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वह अग्रिम पंक्ति में थे।

Advertisement

 

उन्हें हाल ही में कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां  गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हम दिवंगत सहकर्मी के शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं, और हर तरह से मदद करेंगे।” गौर हो कि इसके पहले भी कोलकाता पुलिस के कई अधिकारियों की मौत महामारी की वजह से हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari