unaao rape case

Kuldeep Singh Sengar – कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत से किया इनकार, 3 महीने में…

उत्तर प्रदेश

Kuldeep Singh Sengar – उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

Kuldeep Singh Sengar

शीर्ष अदालत ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से जुड़े मामले में जमानत पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि वह कुलदीप सेंगर की अपील पर तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी करे, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

उल्लेखनीय है कि जून 2017 को एक नाबालिग़ लड़की नौकरी की मांग को लेकर उन्नाव स्थित सेंगर के आवास पर गई थी

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता और उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

शुरुआती जांच में कुलदीप सेंगर का नाम चार्जशीट से बाहर रखा गया, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे।

बाद में अदालत के हस्तक्षेप से सेंगर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसे 14 चोटें आई थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। उसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया।

Share from here