Advertisement
breaking news

TMC Councillor – भाजपा का चिड़ियामोड़ में विरोध प्रदर्शन, पार्षद के लात मारने से वृद्ध की मौत मामले में कड़ी सजा की मांग

बंगाल

TMC Councillor – पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य द्वारा एक वृद्ध को लात मारने और वृद्ध की मौत मामले में पार्षद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

TMC Councillor

घटना के कारण तृणमूल कांग्रेस ने रविवार शाम को पार्षद को सस्पेंड भी कर दिया। अब कड़ी सजा की मांग को लेकर भाजपा ने आज प्रदर्शन किया।

भाजपा समर्थकों ने सोमवार दोपहर चिडियामोड जाम कर दिया। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बीटी रोड को बंद कर दिया गया।

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि जब तक सख्त सजा नहीं दी जाती, तब तक जाम जारी रहेगा। आज ही रवींद्र भट्टाचार्य को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पार्षद रविंद्र भट्टाचार्य पर 81 साल के तुलसी अधिकारी नाम के एक बुज़ुर्ग की मौत का आरोप लगा।

उन पर लात मारने का आरोप था। घटना के बाद शाम को विधायक पार्थ भौमिक मौके पर गए। उन्होंने कहा कि पार्षद को 6 साल के लिए सस्पेंड किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari