breaking news

Kulgam Attack – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर

Kulgam Attack – इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से, जहां आतंकी हमला हुआ है।

Kulgam Attack

खबर के अनुसार सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

कुलगाम जिले में दोपहर में एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। मौके पर क्यूआरटी पहुँच गई है।

घायल जवानों को अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

सेना और पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी हमलावरों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Share from here