Kunal Ghosh ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के साथ-साथ पार्टी प्रवक्ता के पद पर नही रहने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वे दल के सैनिक बनकर रहना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिस्टम में वे फिट नही है।
Kunal Ghosh
उन्होंने आगे कहा कि उनकी दूसरी पार्टी में जाने की बात सही नही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनकी नेत्री हैं, अभिषेक बनर्जी उनके कमांडर है और तृणमूल उनकी टीम है।
उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से अपना राजनीतिक परिचय हटा दिया। अब केवल पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता लिखा है।
আমি @AITCofficial এর রাজ্য সাধারণ সম্পাদক ও মুখপাত্র পদে থাকতে চাইছি না। সিস্টেমে আমি মিসফিট। আমার পক্ষে কাজ চালানো সম্ভব হচ্ছে না। আমি দলের সৈনিক হিসেবেই থাকব। দয়া করে দলবদলের রটনা বরদাস্ত করবেন না। @MamataOfficial আমার নেত্রী, @abhishekaitc আমার সেনাপতি, @AITCofficial আমার…
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) March 1, 2024