Kunal Ghosh ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से धरना खत्म करने का अनुरोध करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
Kunal Ghosh
कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से गुजारिश की है कि वे अपनी हड़ताल वापस ले लें।
उन्होंने आगे लिखा कि पुलवामा मामले में भी न्याय नहीं मिला है। जरा सोचिए अगर बॉर्डर पर तैनात जवान यह कहते हुए हड़ताल पर चले जाएं कि ‘हमें न्याय चाहिए’, तो कैसा लगेगा?’
उल्लेखनीय है कि आरजीकर घटना के विरोध में न्याय की मांग के साथ डॉक्टर हड़ताल पर है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कल डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की बात कही थी।
