Advertisement
breaking news

तृणमूल नेता कुंतल घोष को ईडी ने किया गिरफ्तार

कोलकाता

लंबी पूछताछ के बाद तृणमूल नेता कुंतल घोष को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने चिनार पार्क स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, कई सवाल पूछे जाने के बावजूद वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने उनके पास से कई दस्तावेज भी जुटाए हैं। उनसे करीब 24 घंटे तक पूछताछ की गई। शुक्रवार सुबह अधिकारी फ्लैट पर पहुंचे थे।

कुंतल पर कुल 19.5 करोड़ रुपए लेने का आरोप था। माणिक भट्टाचार्य के करीबी तापस मंडल ने आरोप लगाया गया था। उसके बाद एजेंसी की निगरानी में कुंतल आए। पहले सीबीआई ने तीन चरणों में पूछताछ की। आखिरकार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari