Advertisement

लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 8 की मौत

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा और आगजनी हुई।

Advertisement

 

लखीमपुर खीरी के एसीपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इसमें चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। किसान संगठनों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी ने दो किसानों को कुचल दिया और उस गाड़ी में मंत्री का बेटा और रिश्तेदार बैठे हुए थे।

 

अधिकारी ने साथ ही बताया, मरने वाले अन्य चार उस वाहन में सवार थे, जिसने कथित तौर पर किसानों को कुचला। इस घटना के बाद से इलाके में हिंसा शुरु हो गई और वाहनों में आग लगा दी गई। इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari