Advertisement

लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मारे गए किसानों के परिवार से जा रही थीं मिलने

उत्तर प्रदेश

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में 8 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने की कोशिश की।

Advertisement

 

प्रियंका ने कहा- किसानों को कुचलने की सरकार की राजनीति है। प्रियंका मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थी। लेकिन, उन्हें रोक दिया गया है। और पुलिस ने उन्हें सुबह 5:30 हिरासत में ले लिया है। उन्हें सीतापुर के सेकेंड बटालियन गेस्ट हाउस में ले जाया गया है। सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे हैं।

 

इस दौरान प्रियंका गांधी और पुलिसवालों के बीच लंबी कहासुनी भी हुई। प्रियंका गांधी ने पुलिसवालों को कहा कि वह सभी कानून जानती हैं और पुलिस उन्हें ऐसे ही बिना वारंट के नहीं पकड़ सकती। प्रियंका ने उन्हें रोकने वाले पुलिस अफसर सी ओ बिसवां यादवेंद्र यादव व महिला दरोगा मधु यादव से बहस की। उनपर जबरन घसीटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा महिला से बात करना सीखो।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari