sunlight news

24 मई तक वकील नहीं करेंगे काम

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

हावड़ा। हावड़ा के जिला कोर्ट में अधिवक्ताओं पर पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ राज्य भर के न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने सीजवर्क 24 मई तक के लिए विस्तारित कर दिया है।

पश्चिम बंगाल बार काउंसिल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया है। बार काउंसिल के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मुखर्जी ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर एक मामला दर्ज किया था और सुनवाई शुरू की थी।

उम्मीद है आरोपित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यायालय द्वारा एक आदेश पारित किया जाएगा। 24 मई तक आदेश पारित होने की संभावना है इसीलिए तब तक काम बंद रखा गया है।

उन्होंने कहा कि हम उच्च न्यायालय द्वारा मामले पर अपना आदेश देने के बाद सीज़वर्क जारी रखने के संबंध में निर्णय लेंगे।

मुखर्जी ने कहा कि काउंसिल ने मंगलवार को अपनी कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अधिवक्ताओं की हड़ताल का विस्तार करने का फैसला किया।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *