rain durga puja

दुर्गा पूजा के दौरान होती रहेगी हल्की बारिश

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। दुर्गा पूजा के महोत्सव के बीच कोलकाता समेत राज्य भर में हल्की बारिश होती रहेगी। गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि बहुत अधिक तो नहीं लेकिन षष्ठी, सप्तमी व अष्टमी को भी छिटपुट बारिश होती रहेगी।
हर दिन अधिक से अधिक 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश होगी। उसके बाद फिर आसमान साफ हो जाएगा। गुरुवार को पंचमी है। सुबह के समय ही कोलकाता के आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी हुई है।

बताया गया है कि इसी तरह से षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी को भी छिटपुट बारिश होगी। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, नदिया जिले में भी रह-रहकर छिटपुट बारिश होती रहेगी। हालांकि विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जारी किया है कि नवमी से मध्यम बारिश होगी। षष्ठी से लेकर दशमी तक दुर्गा पूजा घूमने का जो उत्साह रहता है उस बीच इंद्रदेव बरसते रहेंगे जिससे पूजा के उत्साह में थोड़ी बहुत कमी हो सकती है। इसे लेकर दुर्गा पूजा आयोजकों में भी चिंता है।

Share from here