Advertisement

Liluah – 150 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, दो गाड़ियां जब्त 

बंगाल

Liluah – कल देर रात हावड़ा के लिलुआ थाना अंतर्गत जयपुर बील के पास 150 किलो गांजा के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Liluah

पता चला कि बिहार के चार लोग ओडिशा से एक बड़ी कार में 150 किलो गांजा लेकर आए थे। दूसरी छोटी कार में गांजा लोड कर रहे थे।

उसी समय गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लिलुआ थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया।  

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ओडिशा से बंगाल में लाने के बाद गांजा कहां भेजा जाना था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari