Advertisement

Liluah – लिलुआ में कुएं से मिला महिला का शव

बंगाल

Liluah – लिलुआ के चकपाड़ा इलाके के डागर बागान में कुएं से एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान पॉली कर्मकार के रूप में हुई है

Advertisement

Liluah

वे लंबे समय से शारीरिक बीमारी से जूझ रही थी। आज सुबह की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पारिवारिक सूत्रों और मृतका के पति नारायण कर्मकार के अनुसार, पॉली पिछले काफी समय से उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थीं।

उनका इलाज चल रहा था। नारायण कर्मकार ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को हावड़ा मैदान के पास स्थित उनके मायके से इलाज कराकर वापस घर लाए थे।

उनके मुताबिक, तड़के सुबह पॉली देवी शौच जाने की बात कहकर कमरे से बाहर निकली थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटीं, तो सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी बीच घर के आंगन में बने कुएं का ढक्कन थोड़ा खुला देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पति ने तुरंत पड़ोस में रहने वाले शंभू पाल और अन्य स्थानीय लोगों को सूचित किया गया।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी व कांटों की मदद से कुएं में तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि पॉली देवी कुएं के अंदर ही गिरी हुई हैं।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लिलुआ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुस्तैदी से मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका के पति नारायण ने बताया कि अत्यधिक शारीरिक और मानसिक कष्ट के कारण पॉली ने पहले भी एक बार अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया था।

परिवार ने किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद या कलह से इनकार किया है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि बीमारी के असहनीय दर्द से तंग आकर ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari