Liluah – रविवार रात हावड़ा के लिलुआ में डागर बागान में एक जन्मदिन पार्टी में केक काटते समय दो गुटों में बवाल हो गया और अफरा-तफरी मच गई।
Liluah
दो गुटों के बीच झड़प के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। देखते ही देखते लात-घूंसों वाली हाथापाई की स्थिति पैदा गई।
इस अशांति के बीच, एक युवक को तलवार लहराते हुए सड़कों पर घूमते देखा गया। लोगों को धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं।
इस उपद्रव का एक वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि सनलाइट नही करता है।
सूचना मिलते ही, लिलुआ थाने की पुलिस केंद्रीय बलों के साथ मौके पर पहुंची। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोस्त का जन्मदिन मनाया जा रहा था तभी कथित तौर पर विरोधी गुट के युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दी।
स्थिति तुरंत बेकाबू हो गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच भारी हाथापाई शुरू हो गई। दोनों गुटों के बीच हुई इस झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।
