Advertisement
Shree Ramdev pushtikar mandal dashami mahotsav

Liluah Dashami Mahotsav – लिलुआ : बाबा रामदेव जी का दशमी महोत्सव 19 से, 13 को ध्वजा यात्रा

कोलकाता

Liluah Dashami Mahotsav – सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल, लिलुआ द्वारा बाबा रामदेव के विराट दशमी महोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से होगी।

Advertisement

Liluah Dashami Mahotsav

कार्यक्रम का आयोजन लिलुआ के पुष्करणा ब्रह्मबग़ीचा में होगा। इससे पहले 13 सितंबर को श्रीरामदेव पुष्टिकर मंडल और श्रीरामदेव भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र) के संयुक्त तत्वाधान में ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी।

जो बड़ाबाजार के पोस्ता स्थित गणेश मंदिर से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों होते हुए लिलुआ स्थित मंदिर में पहुँचेगी।

आयोजन की जानकारी देते हुए सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि 19 सितंबर को गायक जयंत व्यास भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।

20 सितंबर को 12 बजे सामूहिक 21 जोड़ों द्वारा बाबा के चरणों का अभिषेक किया जाएगा। उसी दिन शाम को कान्हा बीकानेरी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

21 सितंबर को शाम 4 बजे से भजन सम्राट सुशील बजाज (हैदराबाद) भजनों की प्रस्तुति देंगे। रात 10 बजे से नेतल शर्मा (नागपुर) बाबा रामदेव जी का जुम्मा गाएंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari