breaking news

Liluah Shoot out – लिलुआ में व्यवसायी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Liluah Shoot out – हावड़ा में फिर गोली चलने की घटना घटी है। इस बार लिलुआ में एक व्यापारी पर गोली चलाई गई है।

Liluah Shoot out

शुक्रवार रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लिलुआ में व्यवसायी पर चलाई और फरार हो गए। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

उसे पहले गंभीर हालत में जायसवाल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उत्तर हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी है। जहां गोली मारी गई उस इलाके को घेर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, व्यापारी का नाम राजेश सिंह है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार रात गोशाला इलाके में अपने घर के सामने आयोजित एक समारोह में शामिल हुए थे।

अचानक बाइक सवार दो बदमाश सड़क किनारे आए और उस पर गोली चला दी। वह सड़क पर गिर गया। उसके पेट में गोली लगी थी।

सूत्रों के अनुसार, “दो बदमाश बाइक पर आए, गोली मारकर भाग गए।” चेहरा ढका हुआ था। “यह स्पष्ट नहीं है कि क्यों हमला किया गया।”

Share from here