Advertisement

Liluah Shootout – लिलुआ गोलीकांड में पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार सप्लायर, 3..

बंगाल

Liluah Shootout – हावड़ा के लिलुआ अंतर्गत बर्मा कॉलोनी में लोकनाथ माझी उर्फ ‘मलिंगा’ को गोली मारने की सनसनीखेज घटना में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

Advertisement

Liluah Shootout

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्य हथियार सप्लायर को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। तीनों आरोपियों को हावड़ा अदालत में पेश किया गया।

लिलुआ थाना पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए घटना में इस्तेमाल मुख्य आग्नेयास्त्र (पिस्तौल) और जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।

इस मामले में अब तक तीन प्रमुख गिरफ्तारियां हुई हैं: प्रसेनजीत घोष (घटना का मास्टरमाइंड), सन्नी हेला (हमलावर/सहयोगी) और जीतू सिंह (हथियार सप्लायर)।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस मलिंगा पर जानलेवा हमला हुआ, वह कोई आम आदमी नहीं बल्कि कुख्यात अपराधी है।

उसने लिलुआ भागड़ (कूड़ा डंपिंग ग्राउंड) क्षेत्र में अपना एक गैंग बना रखा था और लंबे समय से दहशत का पर्याय बना हुआ था।

कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के कारण वह काफी समय से इलाका छोड़कर फरार चल रहा था।लंबे समय बाद जैसे ही मलिंगा अपने पुराने ठिकाने पर वापस लौटा, विरोधी गिरोह ने उस पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पुरानी हत्या का बदला लेने और आपराधिक वर्चस्व के पुराने हिसाब-किताब को चुकता करने के लिए ही इस गोलीबारी को अंजाम दिया गया था।

Liluah Shootout – गोली लगने से घायल मलिंगा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ के दौरान अपराध जगत से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari