Advertisement
breaking news

Local Train Cancelled Sealdah – सियालदह में 5 प्लेटफॉर्म बंद, 88 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

बंगाल

Local Train Cancelled Sealdah – सियालदह स्टेशन पर सुबह से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Local Train Cancelled Sealdah

आज यानी शुक्रवार से रविवार तक करीब 100 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, सियालदह स्टेशन के 5 प्लेटफॉर्म बंद रहेंगे। इसकी सूचना पहले ही दी गई थी ।

आज 88 लोकल ट्रेनें रद्द है, 147 लोकल ट्रेनों और 4 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट भी छोटे कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 6,7,8 से चल रही हैं। अधिकतर यात्रियों को ट्रेन का रूट बदलने या प्लेटफार्म बंद होने की जानकारी नहीं थी। जिसके कारण ऑफिस टाइम में यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।

रेलवे ने यह भी बताया कि चूंकि रूट डायवर्ट किया गया है, इसलिए शेड्यूल भी बदल दिया गया है। ट्रेन देर से चलेगी। जिन ट्रेनों को सियालदह मेन शाखा से प्रस्थान करना था, वे दमदम जंक्शन से प्रस्थान करेंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari