Local Trains Cancelled – दमदम स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम के कारण रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया है। हावड़ा मंडल में एक जोड़ी हावड़ा – बर्द्धमान कोर्ड ईएमयू लोकल रद्द हुई है।
Local Trains Cancelled
चेराग्राम-गुड़ाप खंड में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए 02.03.2024 (शनिवार) से 10.03.2024 (रविवार) तक 36811/ 36812 हावड़ा-बर्द्धमान-हावड़ा कॉर्ड ईएमयू लोकल रद्द रहेगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान स्पेशल या विलम्ब से चलने वाली ट्रेनों एवं कोई भी नई शुरू की गई ट्रेन / पार्सल ट्रेन / टीओडी, यदि कोई हो, का मार्ग में उपयुक्त रूप से मार्ग परिवर्तन/नियंत्रण किया जाएगा।
इसके अलावा शनिवार, 2 मार्च से सोमवार, 4 मार्च तक सियालदह डानकुनी, सियालदह हाबरा, सियालदह हसनाबाद, सियालदह गोबरदंगा, सियालदह दत्तपुकुर, सियालदह बराकपुर, सियालदह नैहाटी, सियालदह बर्दवान, सियालदह कटवा लाइनों पर कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
सियालदह-रानाघाट अप- 31601/डाउन- 31602, सियालदह-हाबरा: अप- 33651, 33653, 33655, 33657,33659,30331 (पूर्व- माझेरहाट) /डाउन 33652, 33654, 33656,33658, 33660,33664 समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।