Lok Sabha Speaker – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया।
Lok Sabha speaker
विपक्ष द्वारा पेश लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश पर लोकसभा में दो दिनों तक बहस हुई।
लोकसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर का बचाव किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अंत में प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब सदन में बोलने की बात आती है, तो नेता विपक्ष विदेश दौरे पर चले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष सदन में कभी जबरन गले पड़ते है, कभी आंख मारते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं।
शाह ने यह भी कहा कि विपक्ष नियमों को नहीं मानता। अमित शाह ने कहा, “विपक्ष के नेता को अचानक एक आइडिया आया। अपनी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करो। यह कोई मार्केट नहीं है।
यह लोकसभा है। आपके परदादा से लेकर आपकी दादी और आपके पिता तक, भारत में बड़े नेता हुए हैं। लोकसभा में किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस नहीं हुई।
अगर उन्हें उम्मीद है कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस, जो झूठ पर आधारित थी, पर सदन में बहस होगी, तो ओम बिरला ने सदन का स्टैंडर्ड गिरने न देकर सदन पर एहसान किया।’
