Advertisement
One Nation One Election vote

Loksabha Election 2024 – पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम से थम जाएगा प्रचार

देश

Loksabha Election 2024 के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है। इस चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा।

Advertisement

Loksabha Election 2024

पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जिन 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे उसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ राज्य की सीटें भी शामिल हैं।

इस चरण में पश्चिम बंगाल की 3, उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2,

छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुडी सीट पर चुनाव होना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari