Advertisement
breaking news

Loksabha Election 2024 – AAP CONGRESS में हुआ सीटों का बंटवारा

देश

Loksabha Election 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

Loksabha Election 2024 aap congress seat sharing

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी। दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था।

मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। 

हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

गुजरात में 26 में से 24 पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 2 सीटों भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari