Election Result

Loksabha Election – पांचवे चरण का मतदान शुरू, पीएम ने कहा – मतदान कर बनाएं नया रिकॉर्ड

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Loksabha Election 2024 के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ओडिशा में 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

Loksabha Election

इस बीच पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रिकार्ड मतदान की अपील की है। उन्होंने लिखा – लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं।

उन्होंने आगे लिखा महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Share from here