Advertisement

निःस्वार्थ सेवा और परमार्थ की भावना माहेश्वरी समाज की विशेषता – महेश नवमी पर बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह दिन समाज में सद्भाव और शांति को मजबूत कर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि महेश नवमी का दिन सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लिए अत्यंत प्रसन्नता का दिन है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से माहेश्वरी कुल की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने महेश नवमी को संकल्प पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपने कार्यों से देश और दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है। समाज के अलग अलग क्षेत्रों के अंदर सामाजिक सेवा के कार्यों के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने जो संस्कार संस्कृति दिए हैं उसको आगे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा और परमार्थ की भावना ही माहेश्वरी समाज की विशेषता रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari